धार्मिक नैनीताल

खुरपाताल: मां मनसा देवी मंदिर में आज से प्रतिदिन होगी पंच आरती, 19 अक्टूबर को होगा भव्य पवित्र भंडारा

खुरपाताल: मां मनसा देवी मंदिर में आज से प्रतिदिन होगी पंच आरती, 19 अक्टूबर को सजेगा भव्य भंडारा

नैनीताल। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर खुरपाताल मुख्य सड़क किनारे स्थित प्रसिद्ध श्री मां मनसा देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया है। आज, 11 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम 7 बजे मंदिर में विशेष पंच आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

श्री मां मनसा देवी सेवा परिवार, खुरपाताल की ओर से दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर सोमवार, 19 अक्टूबर को विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस दिन सुबह से सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन के उपरांत विशाल महाभंडारे का आयोजन होगा।

सड़क किनारे स्थित होने के कारण मंदिर में आने-जाने वाले राहगीर और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

मंदिर सेवा परिवार के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिदिन शाम को होने वाली पंच आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों एवं भव्य भंडारे में सपरिवार पहुंचकर मां मनसा देवी का आशीर्वाद ग्रहण करें।

खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर

Advertisement