
नैनीताल। खुरपाताल में सड़क किनारे स्थित श्री मां मनसा देवी मंदिर को शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में रविवार, 11 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम सात बजे पंच आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल रहेगा और श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
श्री मां मनसा देवी सेवा परिवार की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी के अवसर पर सुंदरकांड, हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन और भव्य महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर सेवा परिवार के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बिष्ट ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन होने वाली पंच आरती एवं भजन-कीर्तन में शामिल होने और 19 अक्टूबर को आयोजित महाभंडारे में सपरिवार पहुंचने की अपील की है।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर












