13 अक्टूबर को सूखाताल में निकलेगी भव्य राम बारात, पुष्पवर्षा से होगा स्वागत
आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति ने क्षेत्रवासियों से की आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
नैनीताल। सूखाताल में 13 अक्टूबर को श्रीराम बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा। आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति, सूखाताल की ओर से आयोजित राम बारात शाम 7:30 बजे रामलीला मैदान से रवाना होगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर पुष्पवर्षा के साथ बारात का स्वागत करने की अपील की है।
समिति के अनुसार राम बारात सूखाताल रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर एटीआई, शेरवानी स्थित मंदिर और चीना बाबा मंदिर होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचेगी। आयोजन को लेकर समिति ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए सभी को सादर आमंत्रित किया है।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीराम बारात धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं मर्यादा का स्मरण कर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, महासचिव रितेश साह और प्रवक्ता विक्रम सिंह रावत ने समस्त क्षेत्रवासियों से राम बारात में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
Khabri daju.com












