धार्मिक नैनीताल

सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल

Advertisement
Advertisement

 

सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ नैनीताल, इंदर आर्या के गीतों पर झूम उठा दुर्गा पूजा पंडाल70वें दुर्गा पूजा महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देशभर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Advertisement
Advertisement

नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार को भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बनाया, वहीं शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टार नाइट में विभिन्न राज्यों के कलाकारों के साथ लोकप्रिय गायक इंदर आर्या ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

महा सप्तमी पूजा के साथ दिन के धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। सुबह 10 से 11 बजे तक श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया। बंगाल से पहुंचे शुभ चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। सुंदरकांड पाठ में आयुष भंडारी, मंजू रौतेला, रश्मि राणा, मीनू बुधलाकोटी, तृप्ति गुहा मजुमदार, नीमा भंडारी, अमिता शाह, कुसुमलता, चित्रा शर्मा, तुलसी बिष्ट, अमित शाह, मधु बिष्ट, रेनू जलाल और हिमांशु तिवारी समेत श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जूनियर हाईस्कूल, सेंट जॉन स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल और गोलजू समूह के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। टिहरी गढ़वाल के पदम गोसाईं के साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से पहुंची टीमों ने भी अपनी लोक संस्कृति की रंगारंग झलक पेश की। विभिन्न राज्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इंदर आर्या के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

स्टार नाइट में लोकप्रिय गायक इंदर आर्या ने अपने सुपरहिट गीतों से माहौल में चार चांद लगा दिए। उन्होंने गोरखा पलटाना, गुलाबी शरारा, हे मधु, तेरो लहंगा, कुर्ती तेरी लाल, हीरा हां या ना/बोल हीरा, सांवरी-सांवरी मेरी माधुरी, एके-47 हाथ में और मॉडर्न कुमाऊं सहित कई गीत प्रस्तुत किए। इंदर आर्या के गीत शुरू होते ही दर्शक उत्साह में झूम उठे और देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, भास्कर बिष्ट, सुरेंद्र चौधरी, विकास वर्मा, अमन महाजन, यश शर्मा, मंजू रौतेला, सुमन शाह और कुसुमलता सनवाल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति और हेमंत बिष्ट ने किया।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement