नैनीताल जनहित

लगातार बारिश में खतरा बढ़ा, नैनीताल-भवाली मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। यदि उस समय यातायात होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लगातार बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पेड़ गिरने, भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

जनहित में अपील:
लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में वाहन न रोकें और मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

खबरी दाज्यू.कॉम
Follow करें: Ganesh Chandra Kandpal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *