न्यूज

राज्य स्थापना दिवस सादगी से मना, नारायण सिंह जंतवाल और ‘लच्छू दा’ को श्रद्धांजलि; पुनीत टंडन ने उठाए विकास पर सवाल

राज्य स्थापना दिवस सादगी से मना, नारायण सिंह जंतवाल और ‘लच्छू दा’ को श्रद्धांजलि; पुनीत टंडन ने उठाए विकास पर सवाल राज्य स्थापना दिवस सादगी से मना, नारायण सिंह जंतवाल और ‘लच्छू दा’ को श्रद्धांजलि; पुनीत टंडन ने उठाए विकास पर सवाल राज्य स्थापना दिवस सादगी से मना, नारायण सिंह जंतवाल और ‘लच्छू दा’ को श्रद्धांजलि; पुनीत टंडन ने उठाए विकास पर सवाल राज्य स्थापना दिवस सादगी से मना, नारायण सिंह जंतवाल और ‘लच्छू दा’ को श्रद्धांजलि; पुनीत टंडन ने उठाए विकास पर सवाल राज्य स्थापना दिवस सादगी से मना, नारायण सिंह जंतवाल और ‘लच्छू दा’ को श्रद्धांजलि; पुनीत टंडन ने उठाए विकास पर सवाल

सांसद अजय भट्ट ने आंदोलनकारियों को बताया प्रदेश का आदर्श, टंडन ने स्थापना दिवस को ‘उत्तराखंड चिंतन दिवस’ बनाने की उठाई मांग

नैनीताल। पूर्व विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह जंतवाल और वरिष्ठ आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण लोहनी ‘लच्छू दा’ के निधन पर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह सादगी से मनाया गया। डीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। दोनों दिवंगत आंदोलनकारियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नौकायन प्रतियोगिता निरस्त कर दी गई।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के आदर्श हैं। राज्य निर्माण में उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भी निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इधर, मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने स्थापना दिवस को ‘उत्तराखंड चिंतन दिवस’ के रूप में मनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस महज सरकारी आयोजनों और औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रदेश की उपलब्धियों और समस्याओं पर आत्ममंथन होना चाहिए।

टंडन ने खनन, पर्यटन, पलायन और बेरोजगारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पर्यटन और होमस्टे को प्राथमिकता देकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते थे। उन्होंने सरकार और राजनीतिक नेतृत्व से प्रदेश के संसाधनों, स्थानीय हितों और विकास के दावों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

Advertisement