न्यूज

नैनीताल विधानसभा के विकास की पैरवी को देहरादून पहुंचे डॉ. भुवन आर्य, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से ग्राम प्रधानों के साथ की मुलाकात

नैनीताल विधानसभा के विकास की पैरवी को देहरादून पहुंचे डॉ. भुवन आर्य, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से ग्राम प्रधानों के साथ की मुलाकात नैनीताल विधानसभा के विकास की पैरवी को देहरादून पहुंचे डॉ. भुवन आर्य, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से ग्राम प्रधानों के साथ की मुलाकात नैनीताल विधानसभा के विकास की पैरवी को देहरादून पहुंचे डॉ. भुवन आर्य, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से ग्राम प्रधानों के साथ की मुलाकात नैनीताल विधानसभा के विकास की पैरवी को देहरादून पहुंचे डॉ. भुवन आर्य, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से ग्राम प्रधानों के साथ की मुलाकात नैनीताल विधानसभा के विकास की पैरवी को देहरादून पहुंचे डॉ. भुवन आर्य, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से ग्राम प्रधानों के साथ की मुलाकात नैनीताल विधानसभा के विकास की पैरवी को देहरादून पहुंचे डॉ. भुवन आर्य, कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से ग्राम प्रधानों के साथ की मुलाकात

कोटाबाग में शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर जताया दुख, चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं से भी की आत्मीय भेंट

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और ग्रामीण विकास के मुद्दों को लेकर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की आवाज बुलंद करने के क्रम में डॉ. आर्य ने देहरादून में नैनीताल विधानसभा के ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी से मुलाकात की।

इस दौरान ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र के विकास और ग्रामीण जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर मंत्री के साथ चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान योगेश्वर सिंह जीना (रौखड़), हेम बहुखंडी (खमारी), कृति आर्या (गहलना), प्रेमा मेहरा (अधौड़ा), लता मलाड़ा (बेल) और प्रेमा बर्गली (देवीधुरा) शामिल रहे।

गांवों की आवाज सरकार तक पहुंचाने की पहल

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तभी संभव है, जब गांवों की वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखा जाए। ग्राम प्रधान ग्रामीण जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं को सबसे बेहतर तरीके से समझते हैं। ऐसे में उनके साथ मिलकर विकास के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. आर्य

वहीं, कोटाबाग में भाजपा जिला मंत्री किसान मोर्चा श्री लाल सिंह बिष्ट के पिताजी के आकस्मिक निधन पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

चारधाम यात्रा से लौटे परिवार से आत्मीय मुलाकात

इसी क्रम में नगीना स्थित तुला राम रेस्टोरेंट में चारधाम यात्रा से लौट रहे श्री कान्हा साह एवं उनके परिवारजनों से भी डॉ. आर्य ने मुलाकात की। उन्होंने यात्रा का कुशलक्षेम जाना और परिवार से श्रद्धापूर्वक चारधाम का प्रसाद ग्रहण किया।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य की इन गतिविधियों में जहां सामाजिक संवेदनशीलता और जनसंपर्क की झलक दिखाई दी, वहीं ग्राम प्रधानों के साथ कैबिनेट मंत्री से मुलाकात ने नैनीताल विधानसभा के ग्रामीण विकास के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता को भी सामने रखा।

खबरी दाजू समाचार | हर खबर पर दाज्यू की नजर

Advertisement