खबरी दाजू .कॉम
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मिले डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
ग्राम प्रधान योगेश्वर सिंह जीना और हेम बहुखंडी भी रहे मौजूद, क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को मंत्री के समक्ष रखा।
देहरादून। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्राम प्रधान रौखड़ श्री योगेश्वर सिंह जीना एवं ग्राम प्रधान खमारी (मंगोली) श्री हेम बहुखंडी के साथ देहरादून पहुंचकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत से यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार के सहयोग से नैनीताल विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
खबरी दाजू पोर्टल

