भगत सिंह कोश्यारी से मिले डॉ. भुवन चंद्र आर्य व ग्राम प्रधानों का शिष्टमंडल, आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा
नैनीताल विधानसभा के विकास और राजनीतिक समीकरणों पर हुआ मंथन, पुरानी यादें साझा कर खूब लगाए ठहाके
देहरादून। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य के नेतृत्व में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के शिष्टमंडल ने देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। शिष्टमंडल ने क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे। वहीं भगत सिंह कोश्यारी ने नैनीताल विधानसभा से जुड़ी पुरानी यादें साझा करते हुए अपने अनुभव सुनाए। इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा रहा और सभी ने पुराने संस्मरणों पर खूब ठहाके लगाए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान योगेश्वर सिंह जीना (रौखड़), हेम बहुखंडी (खमारी), कु. कृति आर्या (गहलना), श्रीमती लता मलाड़ा (बेल), श्रीमती प्रेमा मेहरा (अधौड़ा) तथा श्रीमती प्रेमा बर्गली (देवीधुरा, पटवाडागर) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिष्टमंडल की इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नैनीताल क्षेत्र में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर

