2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन आर्य, भीमताल के गांव-गांव पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क
खमारी, बजून-फगुनियाखेत और खुरपाताल में ग्रामीणों, किसानों व महिलाओं से किया संवाद, संगठन को मजबूत करने और जनाधार से जुड़ने पर जोर
भीमताल/नैनीताल। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भीमताल ब्लॉक के गांवों में लगातार पहुंचकर ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे डॉ. आर्य की इन गतिविधियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसी क्रम में डॉ. आर्य ने ग्रामसभा खमारी में जनसंपर्क कर बैठक की तथा वन विभाग की जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्थानीय मुद्दों, क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, शेखर पांडे, भैरव ध्यानी, आनंद शर्मा, कृष्णानंद ध्यानी, रमेश ध्यानी, शेरी राम आर्य, पूरन ध्यानी, वन आरक्षी प्रकाश चन्द्र, संजय बुधलाकोटी, गणेश दत्त, ललित पाठक, मीना देवी और रतन पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद डॉ. आर्य ग्रामसभा बजून-फगुनियाखेत पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर किसानों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। ग्राम प्रधान जानकी कोटलिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदन सिंह कोटलिया और पूर्व प्रधान शंकर सिंह कोटलिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
बैठक में चंदन सिंह कोटलिया, दया किशन भट्ट, भवानी दत्त भट्ट, किशन भट्ट, पंकज सिंह, हरीश सिंह, नरेश सिंह, शिव सिंह, हरीश पांडे, जगदीश पांडे, दुर्गा दत्त भट्ट, भवानी देवी, सीमा देवी, वन सरपंच हेमा कोटलिया, हेमा जोशी, आन सिंह कोटलिया, हिमानी, नीमा और प्रेमा मेहरा सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
वहीं, खुरपाताल में डॉ. आर्य ने ज्ञान सिंह कनवाल की माताजी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी दौरान उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती देवकी बिष्ट से भी मुलाकात की। देवकी बिष्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह नेगी, अजय कनवाल, गोविंद राठौर और पंकज सिंह मौजूद रहे।
2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य का गांव-गांव संपर्क, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और ग्रामीणों से सीधा संवाद नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता को दर्शा रहा है।


