नैनीताल न्यूज

YTDO Tour & Travels ने जारी किया रोमांचक यात्रा कैलेंडर, उत्तर-पूर्व से दक्षिण भारत तक कई पर्यटन यात्राओं का आयोजन

Advertisement

नैनीताल। पर्यटन एवं धार्मिक यात्राओं के क्षेत्र में 43 वर्षों से सक्रिय YTDO Tour & Travels ने वर्ष 2026-27 के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की आकर्षक एवं सुविधाजनक यात्राओं का कार्यक्रम जारी किया है। संस्था की ओर से उत्तर-पूर्व भारत, वियतनाम-कंबोडिया, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के लिए अलग-अलग अवधि की यात्राएं प्रस्तावित की गई हैं।

कार्यक्रम के अनुसार 18 से 29 नवंबर 2026 तक 12 दिवसीय उत्तर-पूर्व भारत यात्रा आयोजित होगी, जिसमें दार्जिलिंग, सिक्किम की राजधानी गंगटोक, मां कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी, असम, शिलांग और चेरापूंजी शामिल हैं।

इसके बाद 4 से 14 दिसंबर 2026 तक 11 दिवसीय वियतनाम एवं कंबोडिया यात्रा प्रस्तावित है। यात्रा में दानांग, बना हिल्स, हो ची मिन्ह (साइगॉन), नोम पेन्ह, अंगकोर वाट और सिएम रीप जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल किए गए हैं।

26 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक 16 दिवसीय पश्चिम भारत यात्रा में गुजरात, चार शिव ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाकाल, उज्जैन, श्री द्वारिका धाम, श्री सोमनाथ एवं श्री पुष्कर धाम के दर्शन कराए जाएंगे।

वहीं 3 से 19 जनवरी 2027 तक 16 दिवसीय दक्षिण भारत यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर, मैसूर, चामुंडा देवी, कोचीन, पद्मनाभ स्वामी मंदिर, कन्याकुमारी, श्री रामेश्वर धाम और मीनाक्षी मंदिर को शामिल किया गया है।

16 से 30 जनवरी 2027 तक 15 दिवसीय पूर्वी भारत यात्रा के दौरान श्री जगन्नाथपुरी धाम, कोलकाता, भुवनेश्वर, वाराणसी, गया, गंगा सागर और शिव ज्योतिर्लिंग वैद्यनाथ धाम की यात्रा प्रस्तावित है।

इसके अलावा मध्य भारत यात्रा के तहत हैदराबाद, चार शिव ज्योतिर्लिंग—मल्लिकार्जुन, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर एवं त्र्यंबकेश्वर—के साथ एलोरा, शिरडी, नासिक, मुंबई और गोवा को भी यात्रा कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement