न्यूज

कंबोडिया रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला भारतीय वोविनाम दल, सागर अधिकारी भी रहे मौजूद

 

कंबोडिया रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला भारतीय वोविनाम दल, सागर अधिकारी भी रहे मौजूद कंबोडिया रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला भारतीय वोविनाम दल, सागर अधिकारी भी रहे मौजूद कंबोडिया रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला भारतीय वोविनाम दल, सागर अधिकारी भी रहे मौजूद कंबोडिया रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला भारतीय वोविनाम दल, सागर अधिकारी भी रहे मौजूदराजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, एशियन चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने की दी शुभकामनाएं; नैनीताल के सागर आज से दिखाएंगे दमखम

नैनीताल। छठी एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने कंबोडिया पहुंचे भारतीय दल के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले एक विशेष और गौरवपूर्ण पल जुड़ा। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व भारतीय वोविनाम टीम ने नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों और टीम पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कंबोडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

इस भारतीय दल में नैनीताल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी भी शामिल रहे। सागर 24 से 30 नवंबर 2026 तक कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप में भारत की ओर से 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। सागर कंबोडिया पहुंच चुके हैं और उनके मुकाबले आज से शुरू होंगे।

रक्षा मंत्री के साथ हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात में वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मास्टर प्रवीण गर्ग, महासचिव मास्टर शंकर महाबले और तकनीकी निदेशक देवेन मोइरंगथेम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं, वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती, महासचिव विनोद लखेड़ा तथा उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत भी भारतीय टीम के साथ मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिली शुभकामनाओं और प्रोत्साहन ने खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ाया है। अब भारतीय दल की निगाहें कंबोडिया में होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

सागर की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके पिता चंदन सिंह अधिकारी, माता लक्ष्मी देवी, नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के सचिव विनोद वैद्य, योगेंद्र (योगी), विभोर भट्ट, महिला प्रशिक्षक भूमिका बनवाल, मानसी बर्गली सहित क्लब के समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने सागर को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह पदक जीतकर नैनीताल और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करेंगे

Advertisement