दुर्घटना नैनीताल

टवेरा और बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार गहरी खाई में गिरा

Advertisement

 

टवेरा और बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार  गहरी खाई में गिरा

हल्द्वानी। नैनीताल हाईवे पर भुजियाघाट के पास टवेरा टैक्सी वाहन और बुलेट बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा सड़क से नीचे खाई में जा गिरी, जबकि बाइक सवार भी करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में भगवानपुर निवासी पून चंद्र जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सड़क तक लाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया गया कि दुर्घटना के बाद टवेरा चालक मौके से फरार हो गया। काठगोदाम कोतवाली के अनुसार, घायल बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement