नैनीताल न्यूज

गधेरे में नहा रहे सात युवकों पर पुलिस की कार्रवाई, डूबने की घटनाओं के बाद सख्ती

 

नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में गधेरों में नहाना सात युवकों को महंगा पड़ गया। रविवार को गश्त के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने गधेरे में नहा रहे सात युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, ज्योलीकोट क्षेत्र के गधेरों में पूर्व में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और लगातार लोगों से गधेरों व नदी-नालों में न नहाने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में उतर रहे हैं।

रविवार को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक गधेरे में नहा रहे हैं। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवकों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सात युवकों को पकड़ लिया।

ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि गधेरों और नदी-नालों में नहाना बेहद खतरनाक है। लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन कर अपनी जान जोखिम में डालने वाले मेरठ और रुद्रपुर के सात युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में गधेरों, नदी-नालों और जलधाराओं से दूर रहें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement