नैनीताल राजनीति

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का तूफानी दौरा, कई गांवों में किया जनसंपर्क

ख़बर शेयर करें

° 

नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने के साथ भाजपा की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अपने दौरे के दौरान डॉ. आर्य ने ग्रामसभा सिल्टोना और ब्यासी में वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सिंह कार्की सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने बारगल, गरदोली और फल्यानी गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की।

डॉ. आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *