नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल नगर के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
नैनीताल, 22 सितंबर 2026।
ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा एवं मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के साथ होगा। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 23 सितंबर 2026 को नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर






