नैनीताल: शहर के मल्लीताल स्नोव्यू क्षेत्र में एक महिला बिना बताए घर से गायब हो गई। महिला का मोबाइल भी बंद आने के चलते पति ने पुलिस से उसकी ढूढ़खोज की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की ढूढखोज शुरू कर दी है। स्नोव्यू क्षेत्र निवासी गौतम शर्मा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कहा है कि रविवार सुबह वह घर पर सो रहा था। इस बीच उसकी पत्नी कनिष्का भट्ट शर्मा बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। पत्नी अपने साथ मोबाइल फोन व सूटकेस भी लेकर गई है। फोन मिलाने पर नंबर बंद आ रहा है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
