नैनीताल शिक्षा

नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे, छुट्टी की अफवाहों पर प्रशासन ने दी चेतावनी

Advertisement

नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे, छुट्टी की अफवाहों पर प्रशासन ने दी चेतावनी

नैनीताल। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे। प्रशासन की ओर से अवकाश घोषित किए जाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से स्कूलों में छुट्टी को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। ऐसे किसी भी फर्जी पत्र या अफवाह पर ध्यान न दें।

जिला प्रशासन ने आमजन से केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement