नैनीताल दुर्घटना

ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी टवेरा, लखनऊ के 6 पर्यटक घायल

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर  एक नंबर बैंड ज्योलीकोट के समीप गुरुवार सुबह एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लखनऊ निवासी सात लोग घायल  हो गए, जबकि वाहन चालक के हल्द्वानी का निवासी होने की जानकारी सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार टवेरा कार (यूके-04 टीए-3876) नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, ज्योलीकोट पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ के एसआई मनोज रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। एसएसआई विमल मिश्रा के अनुसार सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे में टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायल पर्यटक लखनऊ के निवासी हैं, जबकि वाहन चालक हल्द्वानी का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के साथ घायलों की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *