नैनीताल राजनीति

बेतालघाट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान जारी, ग्रामीणों से संवाद और फलदार पौधों का वितरण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शनिवार को नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों का व्यापक दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा कई स्थानों पर फलदार पौधों का वितरण भी किया।

डॉ. आर्य ने रातीघाट, जाख, खैरनी, चापड़, जोशीखोला, डाभर और हल्सू गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

हल्यानी गांव में ग्राम प्रधान महिपाल सिंह के साथ तथा घघरेती में सरपंच मदन सिंह के सहयोग से ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

दौरे के दौरान डॉ. आर्य ने हल्यानी स्थित हरज्यू की धूनी में आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

इसके अलावा हल्सू गांव में पूजा देवी के आवास पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी आजीविका, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा महिला सशक्तिकरण को भाजपा सरकार की प्राथमिकता बताया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *