क्राइम हल्द्वानी

सेक्स रैकेट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisement

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सेक्स रैकेट प्रकरण में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा चलाए गए अभियान में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। मामले में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 196/2026 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5/6/7 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में वांछित आरोपी राहुल जायसवाल (38 वर्ष) निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, आरटीओ रोड, हल्द्वानी को पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2026 को जजी कोर्ट तिराहा, हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement