क्राइम हल्द्वानी

पीली कोठी चौराहे पर विवाद के बाद मची भगदड़, पुलिस ने 20 को दबोचा

Advertisement

 

पीली कोठी चौराहे पर विवाद के बाद मची भगदड़, पुलिस ने 20 को दबोचा

हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र के पीली कोठी चौराहे के पास देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी की पहचान की।

घटना 6 अगस्त की देर रात की है। सूचना मिलते ही थाना मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर 20 व्यक्तियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध थाना मुखानी में धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 20 व्यक्तियों का चालान करते हुए कुल 10 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सीसीटीवी फुटेज में किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या चोट पहुंचाने की घटना सामने नहीं आई है। फुटेज में केवल भगदड़ जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। दोनों पक्षों की ओर से भी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान यदि मारपीट अथवा कोई अन्य दंडनीय तथ्य सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों तथा हुड़दंग से बचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement