खेल नैनीताल

डीएसए मैदान में फुटबॉल का रोमांच, मिनी और लैंडो लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Advertisement

डीएसए मैदान में फुटबॉल का रोमांच, मिनी और लैंडो लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम डीएसए मैदान में फुटबॉल का रोमांच, मिनी और लैंडो लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नैनीताल। डीएसए नैनीताल मैदान में आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता और लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबलों में शनिवार को खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत दिन का पहला मुकाबला लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल और सेंट जोन्स स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ने 2-1 से जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में सेंट जोसेफ कॉलेज ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मदर्स हार्ट स्कूल को 7-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।

तीसरे मुकाबले में सनवाल स्कूल और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल आमने-सामने रहे। कड़े संघर्ष के बाद सनवाल स्कूल ने 1-0 से जीत अपने नाम की।

वहीं, लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का एकमात्र मुकाबला शीला माउंट सीनियर और फैलकन इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में शीला माउंट सीनियर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से गोविंद और अभिषेक ने एक-एक गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

प्रतियोगिता के दौरान डीएसए के महासचिव मनोज जोशी सहित पवन खड़ायत, भूपेन्द्र बिष्ट, शैलेन्द्र बर्गली, जलज वर्मा एवं वीरेन्द्र साह सहित कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजकों ने प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement