नैनीताल न्यूज

टांकी बैंड में अराजक तत्वों का उत्पात, सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे तोड़े

Advertisement

टांकी बैंड में अराजक तत्वों का उत्पात, सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे तोड़े

दिल्ली के पर्यटक ने 112 पर दी सूचना, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के टांकी बैंड में देर रात अराजक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना दिल्ली से आए एक पर्यटक ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पर्यटक वाहन लेकर वहां से जा चुके थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात टांकी बैंड क्षेत्र में सड़क किनारे पार्क की गई कार को अज्ञात अराजक तत्वों ने निशाना बनाया और उसके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद दिल्ली निवासी पर्यटक नितिन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटकों ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी, जिसके बाद देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन के शीशे तोड़ दिए।

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पर्यटक वहां से रवाना हो चुके थे। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि अपने वाहन सड़क किनारे सुनसान स्थानों पर पार्क न करें। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement