नैनीताल

ऑरेंज अलर्ट: नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट

Advertisement

 

ऑरेंज अलर्ट: नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट

नैनीताल, 28 जुलाई। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जुलाई (बुधवार) को जनपद नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित भूस्खलन और संवेदनशील क्षेत्रों में मलबा एवं पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपलब्ध रहने, मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने तथा तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन, मशीनरी और राहत-बचाव की सभी व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर

Follow: Khabri Daju.com

Facebook: Ganesh Chandra Kandpal

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement