नैनीताल मनोरंजन

सावन माह में साह-चौधरी समाज का भव्य भजन-कीर्तन 4 अगस्त को

Advertisement

सावन माह में साह-चौधरी समाज का भव्य भजन-कीर्तन 4 अगस्त को

नैनीताल। पवित्र श्रावण (सावन) मास के शुभ अवसर पर साह-चौधरी समाज, नैनीताल की ओर से भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं सामाजिक समरसता को समर्पित भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को दोपहर 2:00 बजे श्री राम सेवक सभा, नैनीताल में किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष एवं सचिव ने समाज के सभी सदस्यों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजन में भगवान शिव के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति, सामूहिक आराधना तथा आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रावण मास की महिमा का गुणगान किया जाएगा। साथ ही समाज में भाईचारा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी दिया जाएगा।

साह-चौधरी समाज, नैनीताल के मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

समाज की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सम्मानित नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement