न्यूज हल्द्वानी

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर मुखानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में गिरफ्तारी

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर मुखानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में गिरफ्तारी

नैनीताल। नाबालिग बच्चों के विरुद्ध अपराधों को लेकर नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर थाना मुखानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को वादिनी ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके नाबालिग पुत्र के साथ अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास ईंटों के चट्टे के पीछे एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और मारपीट की।

तहरीर के आधार पर कोतवाली मुखानी में FIR संख्या 126/2026 के तहत धारा 115(2), 137(2) BNS एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपा जोशी को सौंपी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन/पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आजम उर्फ अफजल (40 वर्ष) पुत्र असलम बाग, निवासी ग्राम कायमगंज, तहसील बिलासपुर, जनपद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी भूरा मुल्ला, अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास, थाना मुखानी, नैनीताल को 13 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी की दो टूक—बच्चों के खिलाफ अपराध में जीरो टॉलरेंस

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि नाबालिग बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *