न्यूज

13 नवंबर से फिर शुरू होंगे इंटर ऑफिसियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले

13 नवंबर से फिर शुरू होंगे इंटर ऑफिसियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले

नैनीताल। इंटर ऑफिसियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के शेष मुकाबले 13 नवंबर से दोबारा शुरू होंगे। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट के पूर्व निर्धारित फिक्स्चर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे।

13 नवंबर को पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे तल्लीताल व्यापार मंडल ‘बी’ और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के बीच होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला शाम 4 बजे डिस्ट्रिक्ट बार एंड बेंच नैनीताल तथा केएमवीएन नैनीताल के बीच खेला जाएगा।

आयोजकों ने सभी टीमों से निर्धारित समय पर मैदान में पहुंचने की अपील की है।

Advertisement