नैनीताल न्यूज

12 जुलाई से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

12 जुलाई से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से 12 जुलाई से लापता युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर निवासी धीरज सिंह बिष्ट (36 वर्ष) 12 जुलाई की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। युवक का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *