
अमेल, सिमलखा और बसगांव में घर-घर पहुंचे डॉ. आर्य, विकास योजनाओं की दी जानकारी; राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के रोड शो में भी हुए शामिल
बेतालघाट। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के अमेल, सिमलखा और बसगांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से संवाद किया।
अमेल गांव में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं और उनके लाभों पर चर्चा की। इस दौरान गिरधर सिंह, प्रेम चंद्र, चंद्रशेखर, बिशन राम, कुंदन सिंह, पिंकी आर्य, चंपा देवी, तारा देवी, माधुरी देवी, शंकर लाल, खष्टी देवी, महेश चंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्य चापड़, जगदीश चंद्र, आनंद सिंह, धन सिंह रावत, उमेद सिंह, उर्मिला बिष्ट, चंपा रावत और बची सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके बाद सिमलखा में भुवन जलाल, दिलीप सिंह, गोविंद सिंह जीना, गोपाल जलाल, आरडी जोशी, लक्ष्मण सिंह और कुंदन सिंह से मुलाकात की। वहीं, बसगांव में जीवन सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, भगीरथ टम्टा, दिनेश सिंह, प्रकाश चंद्र और गोविंद बल्लभ सहित स्थानीय लोगों से संवाद किया।
भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा
बेतालघाट बाजार में जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा ने डॉ. भुवन चंद्र आर्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजीत सिंह रावत, मनोज पडलिया, रोहित बेलवाल, खीमानंद घिरौली और बूथ अध्यक्ष दीप चंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। इसमें राजेंद्र सिंह जैड़ा, मंडल महामंत्री रोहित, पंकज जोशी, चंदन जंतवाल, प्रकाश जोशी और प्रमोद कोहली सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
दिनेश आर्य के रोड शो में हुए शामिल
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के बेतालघाट आगमन पर आयोजित रोड शो में भी डॉ. भुवन चंद्र आर्य शामिल हुए। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का स्वागत किया।
डॉ. आर्य के इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क, सरकारी योजनाओं की जानकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद पर जोर रहा।



















