मेहरागांव से बल्दियाखान तक लगातार संवाद, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भीमताल ब्लॉक के मेहरागांव, भूमियाधार, खूपी पड़ाव, भवाली और नैनीताल बाजार में लोगों से सीधा संवाद किया।
मेहरागांव में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बलवंत सिंह, रितेश मेहरा, संदीप मेहरा, मदन मेहरा, मुकेश, देवेंद्र मेहरा, कुंवर देव, हेमू, प्रेम, तिलक भगत, भगवती मेहरा, जितेंद्र, विनोद गुड्डू, नवीन चंद्र एवं राहुल सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
भवाली में उन्होंने राजेश कपिल एवं बीरू मेहरा से मुलाकात कर क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। वहीं भूमियाधार एवं खूपी पड़ाव में विनोद कुमार, राजेंद्र लाल, नवीन चंद्र, राजेंद्र आर्य, दीपा देवी, मनीष कुमार एवं देवेंद्र प्रसाद सहित स्थानीय लोगों से संवाद किया।
बल्दियाखान में शक्ति केंद्र की बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शक्ति केंद्र कूड़-बल्दियाखान में आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक आनंद सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र प्रभारी सुंदर सिंह बिष्ट, जीवन सिंह मेहरा, बूथ अध्यक्ष हरीश गड़िया, पूरन भाकुनी, राजेंद्र राठौर, गरिमा, रेखा बिष्ट, गुंजन खत्री, गौरव मेहरा, अंकित मेहरा, बूथ अध्यक्ष इंद्रा मेहरा, हर्षित मेहरा, दीपा भट्ट, मनीषा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद डॉ. आर्य ने नैनीताल बाजार में सभासदों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रकाश पांडे, प्रेम बल्लभ, मुकुल, दिनेश बिष्ट एवं मनोज बिष्ट से संवाद हुआ।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना उनकी प्राथमिकता है। संगठन की मजबूती के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
खबरी दाज्यू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।
