नैनीताल मनोरंजन

सेवा से संस्कृति तक, लेक सिटी क्लब का कैलेंडर तैयार, डांडिया से लेकर व्यंजन प्रतियोगिता तक होंगे भव्य आयोजन

सेवा से संस्कृति तक, लेक सिटी क्लब का कैलेंडर तैयार, डांडिया से लेकर व्यंजन प्रतियोगिता तक होंगे भव्य आयोजन

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्लब की आगामी गतिविधियों और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से वर्ष के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तिथियां तय की गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में स्वर्गीय चमन लाल बजाज की स्मृति में ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को शेले हॉल में रंगो उत्सव का आयोजन होगा।

27 सितंबर को गोवर्धन हॉल में ‘हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 4 अक्टूबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। वहीं 14 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 28 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

क्लब की ओर से नवंबर माह में व्यंजन प्रतियोगिता तथा दिसंबर में फ्लैट्स मैदान में पागल जिमखाना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में क्लब सदस्यों ने कार्यक्रमों को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, जीवंत‍ी भट्ट, दीपा पांडे, रमा भट्ट, आभा शाह, ज्योति दोदियाल, प्रेम अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा लोहनी, मधुमिता, सोनू शाह, निवेदिता मेहरोत्रा, तुसी शाह, सीमा सेठ, दया कुंवर, सविता कुलारा और भावना शाह सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *