
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से वे विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके सुझाव भी ले रहे हैं।
गुरुवार को डॉ. आर्य ने भीमताल ब्लॉक के देवीधुरा एवं पटवाडांगर में जनसंपर्क किया। इस दौरान कैलाश चंद्र, हरीश आर्य, प्रमोद, आशा आर्य, देवेंद्र आर्य, योगेश कुमार, प्रदीप, अनुराधा, शांति देवी, रूकसाना, मधु देवी, अंजूमा, रमेश चंद्र और जितेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की।
इसके बाद उन्होंने नैनीताल के शेरवानी क्षेत्र में श्री साईं बाबा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और लोगों को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. आर्य ने मल्लीताल बड़ा बाजार में भी व्यापक जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की गतिविधियों एवं समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान मो. आशीफ, भैय्यू सती, अजय पाल, नीरज बिष्ट, दयाल, उमेश, खीम सिंह, प्रताप बिष्ट, हरीश चंद्र, गोपाल बिष्ट, अशोक कुमार, पंकज टंडन, संजय टंडन, जीत सिंह, दिनेश, नवीन, ललित, सौरभ वर्मा, सुख कुमार, नवीन डोढियाल, किरण कुमार तथा प्रमुख सब्जी व्यापारी नासा शाह सहित अनेक लोगों से मुलाकात हुई।
वहीं, ज्योलिकोट में भी जनसंपर्क कर नवीन गड़िया, प्रताप सिंह, गणेश शाह और सीएस भट्ट सहित स्थानीय लोगों से संवाद किया।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य लगातार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंचकर लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और संगठन को मजबूत करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से वे लगातार परिश्रम कर संगठन और जनता के बीच मजबूत संवाद कायम करने में जुटे हैं।
