नैनीताल राजनीति

बेतालघाट में सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव पहुंचकर साधा जनसंपर्क

बेतालघाट में सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव पहुंचकर साधा जनसंपर्क बेतालघाट में सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव पहुंचकर साधा जनसंपर्क बेतालघाट में सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव पहुंचकर साधा जनसंपर्क बेतालघाट में सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव पहुंचकर साधा जनसंपर्क

 

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद किया।

डॉ. आर्य ने धारी गांव में जनसंपर्क के दौरान जोगेंद्र, भगत सिंह जंतवाल, गोविंद सिंह और नीरज जंतवाल सहित ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके बाद हल्सो कोरन में आयोजित बैठक में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में ग्राम प्रधान संजय सिंह जैड़ा, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, नीरज मनराल, हंसा राम, भावना जलाल, जगत सिंह, देवकी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा नेता ने हल्यानी स्थित गोरखनाथ धूनी में आयोजित भंडारे में भी भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर आपसी संवाद किया। इस दौरान ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, कीर्ति बल्लभ जोशी, जोगा सिंह, कैलाश जोशी, तनुजा शर्मा, ईश्वर जोशी, चंदन जोशी, सुमित जोशी, जगदीश, हरदयाल सिंह, भुवन चंद्र, रविन्द्र कुमार और धर्मानंद जोशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसके अलावा रैखोली बुंगा और सिमलखा में भी डॉ. आर्य ने जनसंपर्क किया। यहां ग्राम प्रधान आनंद सिंह, चंदन सिंह, सुनीता देवी, प्रेम सिंह, धन सिंह बोरा, मुकेश बोरा, राहुल और पूरन भंडारी सहित ग्रामीणों से मुलाकात की।

बेतालघाट बाजार में भी व्यापारियों से संवाद

जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट बाजार पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने रमेश चंद्र, पप्पू बोरा, चंदन राम और दान सिंह सहित अन्य लोगों से क्षेत्र की परिस्थितियों और जनसमस्याओं पर चर्चा की।

लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे डॉ. आर्य ने कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार जनता से सीधा संवाद और क्षेत्र का विकास है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को नजदीक से समझने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके सामने रखा।

डॉ. आर्य के लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहने से बेतालघाट क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *