हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल ने शानदार जीत दर्ज की है। आर्यन बेलवाल को कुल 1723 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह 1257 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी धीरज बिष्ट 988 वोट हासिल कर सके। आर्यन बेलवाल ने मेहुल साह को 466 मतों के अंतर से पराजित किया।
प्रमुख पदों के परिणाम
उपाध्यक्ष: पूरन सिंह मेवाड़ी — 1411 वोट पाकर विजयी रहे।
छात्रा उपाध्यक्ष: दीपा रैकूनी — 1970 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुईं।
सचिव: सार्थक रस्तोगी — 2066 वोट पाकर जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष: अक्षिता आर्या — 1857 वोटों के साथ विजयी रहीं।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: यतिन पाण्डे — 1990 वोट हासिल कर जीते।






