जनहित नैनीताल

भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं के बीच द बुल्स जिम परिवार का सराहनीय कदम, नैनीताल में किया वृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल। पहाड़ों में लगातार बढ़ रही भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से द बुल्स जिम परिवार ने रविवार को केंट क्षेत्र, तल्लीताल में वृक्षारोपण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान जिम के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि भूमि कटाव और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

द बुल्स जिम परिवार ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नैनीताल को हरा-भरा, सुरक्षित और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *