जनहित नैनीताल

रामगढ़ पुल क्षतिग्रस्त, 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

रामगढ़ पुल क्षतिग्रस्त, 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

रामगढ़ पुल क्षतिग्रस्त, 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

नैनीताल। राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (नया 109) पर स्थित रामगढ़ पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पुल पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन पर 20 जुलाई 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया है। इस अवधि में वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, 11 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण रामगढ़ पुल के बाएं एबटमेंट की डाउनस्ट्रीम विंग वॉल करीब 12 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पुल की उपयोगी चौड़ाई घटकर लगभग 3.50 मीटर रह गई है। ऐसे में भारी वाहनों के गुजरने से पुल और एप्रोच मार्ग को और नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

यातायात पुलिस ने जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी और नैनीताल की ओर आने-जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों को क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली, खैरना और खुटानी मार्गों से संचालित किया जाएगा।

हालांकि गैस, तेल, सेना के वाहन, यात्री वाहन तथा अन्य आवश्यक सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने तथा पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement