खेल नैनीताल

78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबला, पेनल्टी शूटआउट में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पीपीजे सरस्वती विहार को 4-2 से हराया

Advertisement

 

पेनल्टी शूटआउट में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पीपीजे सरस्वती विहार को 4-2 से हराया

78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबला78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबला

नैनीताल। सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला पी.पी.जे. सरस्वती विहार नैनीताल और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के बीच खेला गया। फ्लैट्स मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया।

मैच के शुरुआती दौर से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। गोल करने के लिए लगातार किए गए प्रयासों से मैदान पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मध्यांतर तक लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने 1-0 की बढ़त बना रखी थी। लेक्स की ओर से सार्थक पांडे ने गोल किया।

मध्यांतर के बाद पी.पी.जे. सरस्वती विहार नैनीताल ने शानदार वापसी करते हुए गोल कर मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया। नैनीताल की ओर से अविक ने गोल किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया।

पेनल्टी शूटआउट में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की ओर से प्रिंस थापा, अरहम, दक्ष और रिदम गुरुंग ने गोल किए। वहीं पी.पी.जे. सरस्वती विहार नैनीताल की ओर से अविक और उत्कर्ष ही पेनल्टी को गोल में तब्दील कर सके। इस तरह लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में रेफरी की भूमिका प्रेम बिष्ट, शिखर साह और नकुल सिंह बिष्ट ने निभाई। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ ही दर्शकों में भी मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के तहत रविवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें लोंग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल की टीमें आमने-सामने होंगी।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement