नैनीताल न्यूज

भाजपा नेता संतोष साह की माता का निधन, कूटा ने जताया गहरा शोक

 

नैनीताल। वन विकास निगम के पूर्व निदेशक, भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष साह की माता श्रीमती कमला साह का रविवार दोपहर बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्रीमती कमला साह का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 10 बजे पाईंस घाट पर किया जाएगा। वह मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी थीं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने श्री संतोष साह की माता एवं श्री राम सेवक सभा नैनीताल के अध्यक्ष श्री मनोज साह (मन दा) की चाची श्रीमती कमला साह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कूटा पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर गिनती, डी. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. दीपक गोस्वामी ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement