नैनीताल शिक्षा

डीएसबी परिसर के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट का दून विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर चयन

Advertisement

डीएसबी परिसर के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट का दून विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर चयन

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के पुरातन छात्र एवं भूगोल के विद्वान डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट का चयन दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग में प्रोफेसर पद पर हुआ है। डॉ. बिष्ट ने विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है और उन्हें भूगोल विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने डीएसबी परिसर के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पी.सी. तिवारी के निर्देशन में अपनी पीएचडी पूर्ण की। अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। डॉ. बिष्ट प्रशासनिक अकादमी नैनीताल, गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी तथा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में सेवाएं दे चुके हैं।

डॉ. बिष्ट का प्रशासनिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। उन्होंने 2000 से अधिक सिविल सर्वेंट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया है। इसके अलावा वे अकादमिक एवं अध्ययन यात्राओं के तहत जापान, चीन, नीदरलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और थाईलैंड की यात्राएं कर चुके हैं।

डीएसबी परिसर के पुरातन छात्र के रूप में डॉ. बिष्ट की इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कूटा ने कहा कि डॉ. बिष्ट की नियुक्ति से उच्च शिक्षा एवं भूगोल के क्षेत्र में उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मिलेगा।

कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह एवं डॉ. गोकुल सत्याल ने डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement