2027 की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, मंगोली में कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर मंथन
से लेकर नैनीताल बाजार और रूसी गांव तक जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का व्यापक जनसंपर्क दौरा किया। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ पुजारियों, व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से मुलाकात कर संवाद किया।
डॉ. आर्य ने घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुजारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान ईश्वरी दत्त जोशी, हरीश चंद्र फुलारा, रमेश चंद्र जोशी, नीता देवी, भगवती सुयाल, कमला देवी, हरीश जोशी, उमेश जोशी, जगदीश चंद्र, उषा देवी, विनोद उप्रेती, विपिन कुमार, सागर जोशी, रोहित कुमार और गणेश आर्य सहित अन्य लोगों से मुलाकात हुई।
इसके बाद उन्होंने नैनीताल बाजार मंदिर मार्केट में व्यापारियों और स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। शिवराज नेगी, दिनेश कटियार, तारा सिंह, प्रेम कटियार, अतुल कुमार जेई, खड़क सिंह, दिव्यांशु बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, भीम सिंह मेहरा, मनोज आर्य, विशाल कुमार, पंकज कुमार, दीक्षित, नवनीत नेगी, आनंद सिंह नेता, कैलाश बोरा, गिरिश भट्ट और रितेश शाह सहित अनेक लोगों से संवाद किया। इस दौरान डीएसबी परिसर नैनीताल में एबीवीपी के छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभम कुमार से भी मुलाकात की।
रूसी गांव में भी डॉ. आर्य ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। यहां गिरीश कुमार, मोहन सिंह मेहता, विकास जोशी, गोपाल सिंह और प्रकाश सती सहित स्थानीय लोगों से संवाद हुआ।
मंगोली में कार्यकर्ताओं के साथ 2027 की रणनीति पर चर्चा
जनसंपर्क अभियान के दौरान भीमताल ब्लॉक के मंगोली में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा की गई।
बैठक में बूथ अध्यक्ष चंदन सिंह कनवाल के साथ ध्यान सिंह कनवाल, बालम सिंह कनवाल, हुकम सिंह कनवाल, नंदन सिंह, मनोज रावत, कुंदन सिंह कनवाल, ब्रिकम सिंह, खुशाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का जनता के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से सीधे मिलकर उनकी बात सुनना और उनके सुझावों को समझना जनसंपर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






