नैनीताल

चुनाव के मद्देनजर रात में सघन चेकिंग, थाना-चौकी क्षेत्रों में बढ़ाई गई गश्त

Advertisement

 

चुनाव के मद्देनजर रात में सघन चेकिंग, थाना-चौकी क्षेत्रों में बढ़ाई गई गश्तनैनीताल। आगामी 29 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। रात्रि के समय विशेष निगरानी रखी जा रही है। निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को बंद कराया जा रहा है, जबकि संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और छात्र गतिविधियों वाले क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

29 सितंबर को प्रस्तावित छात्र संघ चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां लगातार जारी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement