नैनीताल शिक्षा

नैनीताल: मौसम विभाग के ‘रेड अलर्ट’ के बाद 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों की भी रहेगी छुट्टी

Advertisement

 

नैनीताल:

जनपद नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी स्कूलों पर प्रभावी रहेगा।  

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर को जिले के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की प्रबल संभावना जताई गई है। नदी-नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह से उत्पन्न होने वाले खतरे तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।  

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement