
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शुक्रवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और सम्मान कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट एवं कुलसचिव प्रो. रीतेश शाह से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट किए।
डॉ. आर्य के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त कुलपति एवं कुलसचिव से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पड़ियार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री खजाना डंगवाल, शैलेंद्र बर्गली, लाल सिंह बिष्ट, संतोष कुमार, प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नैनीताल क्लब में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने वरिष्ठ भाजपा नेता, कुमाऊं विश्वविद्यालय एक्जीक्यूटिव मेंबर एवं नवनियुक्त नामित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पड़ियार को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
खमारी-बजून में पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा खमारी-बजून में डॉ. आर्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक जीवन, विचारों और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष खुशाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान जलाल गांव खुशाल सिंह, कमल भट्ट, चंद्रशेखर ध्यानी, भुवन चंद्र आर्य सारी-बजून, ग्राम प्रधान रौखड़ देवेंद्र सिंह जीना, अनिल कनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मंगोली में युवाओं और ग्रामीणों से सीधा संवाद
इसके बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामसभा मंगोली में स्थानीय लोगों एवं युवाओं के साथ बैठक और जनसंपर्क किया। उन्होंने किसानों एवं युवाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की तथा ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान दीपक मेहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, डूंगर सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, राम सिंह, प्रताप सिंह, लाल सिंह, पान सिंह, योगेश मेहरा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर.






