जनहित हल्द्वानी

बारिश बनी आफत! दो मकानों पर गिरा आम का पेड़, चोरगलिया पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकाला

Advertisement

बारिश बनी आफत! दो मकानों पर गिरा आम का पेड़, चोरगलिया पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकालाभारी बारिश में दो मकानों पर गिरा आम का पेड़, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

चोरगलिया। भारी बारिश के बीच लाखनमंडी में रविवार को आम का पेड़ दो मकानों पर गिर गया। हादसे में मकानों के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई और एक युवती को गुम चोटें आईं।

सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने दोनों मकानों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार पेड़ गिरने से अतीक अहमद निवासी मस्जिद रोड, लाखनमंडी के मकान में रखा सामान और मोटरसाइकिल संख्या UK06AB7823 (स्प्लेंडर) पेड़ के नीचे दब गई। वहीं मुकेश राम के मकान पर भी पेड़ गिर गया। हादसे में उनके पिता हरीश राम (49 वर्ष) के हाथ में चोट आई, जबकि उनकी पुत्री मुस्कान (18 वर्ष) को भी गुम चोटें आईं।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। पेड़ गिरने से दोनों मकानों और उनमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement