धार्मिक नैनीताल

दुर्गा पूजा पर नैनीताल में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान

Advertisement

दुर्गा पूजा पर नैनीताल में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमान दुर्गा पूजा पर नैनीताल में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम ने कसी व्यवस्थाओं की कमाननैना देवी मंदिर में 70वीं दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नैनीताल। मां नैना देवी मंदिर परिसर में 16 से 21 अक्टूबर तक होने वाले 70वें दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

महोत्सव के दौरान मंच, पंडाल, लाइटिंग, विद्युत, सफाई और पार्किंग से लेकर सुरक्षा तक की विशेष व्यवस्था रहेगी। 17 से 19 अक्टूबर के विशेष कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस को यातायात व्यवस्था मजबूत करने तथा तल्लीताल-मल्लीताल में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन वाहनों के लिए मार्ग खुला रखने को भी कहा गया।

दीपदान के दौरान जल पुलिस और एनडीआरएफ रहेगी तैनात, जबकि आयोजन स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम और प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था होगी। 19 अक्टूबर के भंडारे के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश जल संस्थान को दिए गए हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपदान और झांकी समेत विभिन्न आयोजन होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement