घोड़ाखाल से बेतालघाट तक भुवन आर्य का जनसंपर्क, मंदिर पुजारियों से संवाद के साथ गांवों में पहुंचाया विकास का संदेश
गोल्ज्यू मंदिर में पुजारियों से बैठक, धनियाकोट और बसगांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर डबल इंजन सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर में पुजारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर के आसपास दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
घोड़ाखाल में डॉ. आर्य ने पंडित रमेश चंद्र जोशी, हरीश चंद्र पांडे, तारा दत्त जोशी, गौरव जोशी, वीरू मेहरा, ईश्वरी लाल, संजू आर्य, ललित बिष्ट, साहिल, पवन कुमार, संजय जोशी, प्रदीप शाह, ललित मोहन उप्रेती, कृष्णा शर्मा, यश शाह, मनोज कुमार आर्य, श्रीराम आर्य, दीपक शर्मा, गणेश जोशी, नीरज सुयाल, गोपाल राम, गिरीश जोशी, चेतन जोशी, अरविंद पांडे, हरि शंकर गोस्वामी, सीएस मेहता, शाहरुख खान, चेतन, कुलदीप, किशोर, अनिल चौधरी, हरीश लाल, प्रकाश चंद्र, जीतू कुमार, वंशी लाल, दिनेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, उमेश आर्य, महेश उप्रेती, राजू, संतोष खाती, नीमा उप्रेती, अभिषेक उप्रेती, पूरन जोशी और मोनिका जोशी सहित कई लोगों से मुलाकात की।
इसके बाद डॉ. आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामसभा धनियाकोट में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को डबल इंजन सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की। इस दौरान ग्राम प्रधान बादरकोट गंगा देवी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, लाल सिंह पनौर, हरक सिंह जलाल, आनंद सिंह, पुष्कर सिंह, नीरज सिंह, जीवन सिंह पूर्व सूबेदार, बिशन सिंह, दीवान सिंह, लाभांशु पूर्व प्रधान प्रतिनिधि और मोहन सिंह सहित ग्रामीणों से मुलाकात हुई।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने इसके बाद बसगांव में भी ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान लक्ष्मी दत्त नैनवाल, सुमित, प्रताप सिंह, कैलाश नैनवाल, पूरन सिंह बोरा, दीपक सिंह, रमेश चंद्र, हरीश चंद्र, कपिल बोरा, दीपक बोरा और श्याम सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
डॉ. आर्य ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और स्थानीय समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना प्राथमिकता है।







