नैनीताल

गांधी-शास्त्री जयंती पर बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Advertisement

गांधी-शास्त्री जयंती पर बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित गांधी-शास्त्री जयंती पर बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित गांधी-शास्त्री जयंती पर बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित गांधी-शास्त्री जयंती पर बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित गांधी-शास्त्री जयंती पर बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

बेतालघाट। राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस दौरान डॉ. आर्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

जयंती के अवसर पर विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शिक्षक प्रदीप कुमार, कुंदन चंद्र, चंदन सिंह, सुरेश चंद्र सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले डॉ. आर्य

वहीं, नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में दीप  रेखाड़ी के पिता के आकस्मिक निधन की सूचना पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement