
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के तत्वावधान में 4 अक्टूबर को गोवर्धन हॉल में 13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में नैनीताल और आसपास के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता में सनवाल स्कूल नैनीताल, जीडी गोएंका नौकुचियाताल, लांग व्यू स्कूल नैनीताल, सेंट जोसेफ कॉलेज, सेंट जॉन्स, ऑल सेंट्स, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, लेक इंटरनेशनल भीमताल, शेरवुड कॉलेज, सेंट मैरीज कॉन्वेंट, बिरला विद्या मंदिर और रामा मोंटेसरी स्कूल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। विभिन्न आयु वर्गों में अब तक 140 प्रविष्टियां दर्ज हो चुकी हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए ईश्वर तिवारी, दिव्यांशू तिवारी, विमला तिवारी, मुकेश बच्चन, शेर सिंह बिष्ट, अमित कुमार, मो. वसीम, तोषित तिवारी और विश्वकेतु वैद्य तैयारियों में जुटे हैं। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों और प्रतिभागी विद्यालयों में उत्साह बना हुआ है।






