गोवर्धन हॉल में बिछी शतरंज की बिसात, 13वीं इंटर स्कूल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा आयोजित 13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में हुआ। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-9 बालिका वर्ग में एड्रिया पांडेय ने 5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हियान मंदिरता दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-9 ओपन वर्ग में साक्षी विनायक, वैदिक कनवाल और मोहम्मद इशान ने शीर्ष स्थान हासिल किए।
अंडर-11 बालिका वर्ग में रिभाया जोशी प्रथम, एंजल सोम्या द्वितीय और इश्का सचदेवा तृतीय रहीं। अंडर-11 ओपन वर्ग में सामान्य सिंह, कण्व टंडन, विराज प्रताप सिंह, अचिन्तय उपाध्याय और अम्मार अहमद क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान पर रहे।
अंडर-13 बालिका वर्ग में आरोही अग्रवाल ने प्रथम, शिवांगी सिद्ध ने द्वितीय और देविका टंडन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 ओपन वर्ग में कुशाग्र सिंह, शिवांश बाबु सोनी, रुचिर बिष्ट, एकलव्य बिष्ट और राघव तिवारी क्रमशः पहले से पांचवें स्थान पर रहे।
अंडर-15 बालिका वर्ग में राशि अधिकारी प्रथम, हर्षिता मेहरा द्वितीय और मान्या सिंघल तृतीय रहीं। अंडर-15 ओपन वर्ग में अभिराज सिंह देला, अरनब प्रकाश, दिव्यांश कुमार, दिव्यांश चंदोला और तेजश पाठक ने क्रमशः प्रथम से पांचवां स्थान हासिल किया।
अंडर-18 बालिका वर्ग में वर्षा नैनवाल प्रथम, वैष्णवी पांडेय द्वितीय और नैन कुंजवाल तृतीय रहीं। अंडर-18 ओपन वर्ग में निखिल सिंह, ललित सिंह जनौटी, आयुष गर्ग, शाश्वत आनंद और प्रतीक दुबे क्रमशः पहले से पांचवें स्थान पर रहे।
लेक्स इंटरनेशनल भीमताल बना टीम चैंपियन
टीम चैंपियनशिप में 18 अंकों के साथ लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने चैंपियनशिप अपने नाम की। बिरला विद्या मंदिर नैनीताल 17.5 अंकों के साथ दूसरे और लॉन्ग व्यू नैनीताल 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
समारोह में एडवोकेट डीके जोशी, मनोज बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, संदीप, अमित कुमार, विक्रम रावत, भूपेंद्र, मयंक रावत, मोहम्मद वसीम, विकास मरदान, मुकेश बच्चन, अनिल कुमार, मोहम्मद बिलाल, विमला तिवारी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, मोहम्मद मतलूब और विश्वकेतु वैद्य ने निभाई। संस्था अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, स्कूलों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार जताया।
खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।






